UGC NET 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट के रिजल्ट्स, ऐसे करें चेक

UGC NET 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट के रिजल्ट्स, ऐसे करें चेक

UGC NET 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 मार्च से पहले घोषित हो सकते हैं। हालांकि अब तक एनटीए द्वारा आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं हुई है। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन अपने स्कोर, फाइनल आन्सर-की और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

फरवरी में आयोजित हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन का आयोजन 21 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक किया था। कुल 5 चरणों में परीक्षा हुई थी। जिसमें करीब 8,34,537 उम्मीदवार शामिल हुए थे। देश के 663 क्षेत्रों में 16 दिनों तक 32 शिफ्टों में एग्जाम करवाए गए हैं। 83 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।

स्कोर कार्ड में मौजूद होंगे ये डिटेल्स

23 मार्च को NTA द्वारा आन्सर-की जारी की गई थी। उत्तर कुंजिका पर आपत्ति जताने के लिए उम्मीदवारों को 23-25 मार्च का समय दिया गया था। आज रात 11:50 बजे तक प्रोसेसिंग फीस का भुगतान किया जा सकता है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, माता-पीता का नाम, पोस्ट का नाम, विषय का नाम, रिजल्ट का स्टेटस और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब ” यूजीसी नेट रिजल्ट 2023″ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सेक्योरिटी पिन का विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब यूजीसी नेट का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews