उम्मीदवारों को राहत, UGC NET जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, NTA ने जारी किया नोटिस, देखें खबर

यूजीसी नेट के लिए अब उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। आइए जानें करेक्शन विंडो कब खुलेगा? 
UGC NET December 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून सेक्शन (UGC NET 2025) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 12 मई 2025 रात 12 बजे से पहले फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण की डेडलाइन 7 मई तय की गई थी।  इस संबंध में एनटीए ने नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

13 मई तक शुल्क भुगतान की अनुमति होगी। जनरल के लिए एप्लीकेशन फीस 1150 रुपये है। वहीं ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को 600 रुपये फीस देना होगा। एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए फीस 325 रुपये है। नेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस पेमेंट कर सकते हैं।

कब खुलेगा करेक्शन विंडो?

करेक्शन विंडो अब 9 मई को नहीं बल्कि 14 मई को खुलेगा। उम्मीदवार 15 मई तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या बदलाव कर पाएंगे। आवेदन से संबंधित समस्याओं के लिए कैंडीडेट्स 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा जून में 

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सेक्शन परीक्षा का आयोजन 21 जून से लेकर 30 जून तक किया जाएगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। कुल अवधि 3 घंटे होगी। पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप के लिए तारीख घोषित नहीं की गई है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉग इन या रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के लिए पंजीकरण करें।
  • फिर आवेदन पत्र को भरें। जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  •  अब शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews