इंग्लिश, कॉमर्स और सोशलॉजी विषय के लिए यूजीसी नेट (UGC NET 2026) पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। वहीं जिन छात्रों को दिल्ली में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, उनके लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
एनटीए ने कहा कि, “18वें BRICS समिट का आयोजन 11 से लेकर 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दूसरी संबंध अथॉरिटी द्वारा दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियाँ लगाई जा सकती है।” आगे एजेंसी ने यह भी कहा कि, “यूजीसी नेट एग्जामिनेशन सेंटर के इलाकों में नहीं पाबंदियों का सीधा असर पड़ने की उम्मीद है।” एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली में परीक्षा केंद्रों के लिए एनटीए की सलाह
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक अपनी यात्रा की योजना पहले ही बनाने की सलाह दी गई है। संभावित यातायात प्रबंध मार्ग पर डायवर्जन और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए पर्याप्त समय रखने को भी कहा गया है। एजेंसी ने कहा कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले दिन ट्रैफिक पुलिस और दूसरी संबंधित अथॉरिटी द्वारा जानकारी दी गई लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें। एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का खास ख्याल रखना को भी कहा गया है।
इन बातों का ख्याल जरूर रखें
- सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक से दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
- अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी जरूर रख लें। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और ऑरिजिनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड भी लेना न भूलें।
- PwD सर्टिफिकेट की जरूरत भी पड़ सकती है।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, बैग, वॉलेट बेल्ट किसी भी प्रकार के कम्युनिकेशन डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर प्रतिबंध होगा।
- किताब कॉपी या किसी भी टेक्स्ट मैटेरियल के साथ भी एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को रफ शीट प्रदान किया जाएगा।
- ड्रेस कोड का भी खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे कपड़े न पहने जिसमें बड़े बटन या बड़े पॉकेट हो। मेटल ज्वेलरी के साथ भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।






