अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर ने सीनियर रेजिडेंट के 72 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 रखी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर उपलब्ध गूगल फॉर्म के जरिए फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विभागों में भरे जाने हैं। ध्यान रहे एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
AIIMS Nagpur Recruitment 2026
संगठन; अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, नागपुर
पद का नाम: सीनियर रेजिडेंट (विभिन्न क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल विभाग)
कुल पद: 72 (UR-23, OBC-21, SC-14, ST-08, EWS-06)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री (एमडी/एमएस/डीएम/एम.सी.एच.) अनिवार्य है। ज्वाइन करने से पहले एनएमसी/एमसीआई/एमएमसी राज्य पंजीकरण अनिवार्य है।
आयु सीमा: अधिकतम 45 वर्ष । आयु की गणना 17 सितंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
वेतनमान: 67,700/- रुपये (सातवें सीपीसी के अनुसार स्तर 11, सेल संख्या 01) साथ ही सामान्य भत्ते जिनमें एनपीए (यदि लागू हो) शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसकी तिथि की सूचना AIIMS नागपुर की वेबसाइट पर दी जाएगी। आवेदन की संख्या ज्यादा होने पर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग योग्यता, अतिरिक्त योग्यता, अनुभव आदि के आधार पर या लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। एम्स नागपुर के कार्यकारी निदेशक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।






