MP Breaking News

UPSSSC Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 81100 रुपये तक सैलरी, जानें अन्य डिटेल्स

यूपीएसएसएससी ने महाधिवक्ता कार्यालय के कंप्यूटर संवर्ग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 7 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
jobs

​उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 12 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भर्ती महाधिवक्ता कार्यालय, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के लिए की जा रही है।

UPSSSC Computer Recruitment Details 2026

​कुल पद: 12

पदों का विवरण

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 11 पद (5 जनरल, 2 ओबीसी, 1 ईडब्ल्यूएस और 3 एससी पद)
सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का 1 पद।

योग्यता: स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र । यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 उत्तीर्ण और वैध स्कोरकार्ड। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 3 वर्ष और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 2 वर्ष का कंप्यूटर अनुभव।

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए : स्नातक + कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र + 3 वर्ष का अनुभव + यूपीएसएसएससी पीईटी 2025
सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर: स्नातक + कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र + 2 वर्ष का अनुभव + यूपीएसएसएससी पीईटी 2025

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​वेतनमान :​ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के लिए 25,500 से 81,100 रुपए प्रति माह (पे लेवल-4)। ​सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 19,900 से 63,200 रुपए प्रति माह।

चयन प्रक्रिया: चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंक के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए आवेदन/प्रसंस्करण शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन की तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू: 7 सितंबर 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
  • ​शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026

UPSSSC Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
UPSSSC Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 81100 रुपये तक सैलरी, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News