इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र के एक ज्वेलर के पार्सल से हुई सोने की चेन चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल इंदौर के ज्वेलर के पास मुंबई से पार्सल आया था, जिसमें 270 ग्राम सोना कम निकला था। इस मामले में ज्वेलर ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
ज्वेलर से मिली शिकायत के बाद अब पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस वारदात को अंजाम देने वाले डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया माल बरामद कर लिया गया है।
डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
बता दें कि दिनेश सोनी ने पुलिस को यह शिकायत की गई थी कि मुंबई की एक ज्वेलर्स कंपनी ने उनके पास सोने की चेन का पार्सल भेजा था। जब उन्होंने चेकिंग की तो इसमें 270 ग्राम सोना कम पाया गया। लगभग 11 गोल्ड की चेन गायब थी। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कारीगरों, डिलीवरी बॉय और लॉजिस्टिक्स से जुड़े हुए कर्मचारियों से पूछताछ की। जब जांच पड़ताल की गई तो इसमें द्वारकापुरी के रहने वाले 22 साल के रोशन गोयल की भूमिका सामने आई।
युवक से सामान बरामद
जानकारी के मुताबिक किए आरोपी बीबीसी लॉजिस्टिक्स में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पार्सल से 11 सोने की चेन निकालने की बात कबूल कर ली। उसके पास से 270 ग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
डीसीपी नरेंद्र रावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी किया गया पूरा माल रिकवर कर लिया गया है और आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।
शकील अंसारी, इंदौर






