पब्लिक सेक्टर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशल कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2026) निकाली है, जो कॉन्ट्रैक्ट आधारित है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के 17 अलग-अलग सर्कल में जोनल हेड (रिटेल), रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड समेत 7 विभिन्न पदों पर होगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://recruitment.sbi.bank.inपर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या
रिक्त पदों की संख्या कुल 207 है। वैकेंसी को अलग-अलग पोस्ट और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जोनल हेड रिटेल के लिए ए, रीजनल हेड के लिए 5, रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड के लिए 24, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए 9, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए चार, वीपी वेल्थ के लिए 91 और एवीपी वेल्थ के लिए 73 पद खाली हैं।
कितनी है फीस?
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन के साथ-साथ संबंधित विषय में एमबीए/ पीजी डिप्लोमा/पीजी डिग्री/सीए/सीएफए की योग्यता होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में तीन से लेकर 15 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। हालांकि एक्सपीरियंस पोस्ट पर निर्भर करेगा।
आयु सीमा
जोनल हेड और रीजनल हेड के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है। रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड और इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। वीपी वेल्थ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। जबकि एवीपी वेल्थ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को अनुभव और योग्यता के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू कल 100 अंक का होगा, जिसमें पर्सनल, टेलीफोनिक और वीडियो इंटरव्यू राउंड शामिल हो सकते हैं। योग्यता अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। इंटरव्यू के दौरान सीटीसी नेगोशिएशन होगा। इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।






