रेलवे भर्ती बोर्ड ने 7 सितंबर को आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा (RRB NTPC UG Exam) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड यानी जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आवंटित शहर का नाम और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है।
आरआरबी ने मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है। जिसे सीबीटी-2 परीक्षा के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके जरिए उम्मीदवार मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही कोई फीस लगेगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 07/2025 आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
शहर सूची पर्ची के लिए यहाँ क्लिक करें
मॉक टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें
कब आएगा एडमिट कार्ड?
आरआरबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। 17 सितंबर को परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी हो सकते हैं। जिसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, रजिस्ट्रेशन नंबर और दिशा निर्देश के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का नाम, पता, शिफ्ट, समय, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा
सीबीटी-2 परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा 3 शिफ्टों में आयोजित होने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे, दूसरी शिफ्ट 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर 4:30 बजे शुरू होगी।






