UGC NET 2024: बड़ी खबर, 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, NTA ने जारी किया नोटिस 

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख बदल दी है। नोटिस भी जारी किया है। अभी तक नई डेट घोषित नहीं हुई है। आइए जानें एजेंसी ने यह कदम क्यों उठाया है?
ugc net 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। तारीखों में फेरबदल हुआ है। 15 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस भी जारी किया है।

15 जनवरी को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहार मनाए जाएंगे। इसलिए छात्रों के हित में एनटीए ने इस दिन आयोजित होने यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। नई तारीख जल्दी घोषित की जाएगी। एडमिट कार्ड को लेकर भी कोई जानकारी एजेंसी ने नहीं दी है।

पूरी हुई तमिलनाडु सरकार की मांग (UGC NET Exam Postponed)

यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख में बदलाव को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होनें पोंगल त्योहार पर यूजीसी नेट परीक्षा के आयोजन को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होनें कहा था, “13 से 16 जनवरी को पूरे राज्य में छुट्टियां घोषित की गई है। यदि ऐसे में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित होती है छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।”

यूजीसी नेट 16 जनवरी परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं 

एजेंसी ने नोटिस में कहा कि, “16 जनवरी 2025 को परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।” बता दें कि देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews