UPSC Exam Calendar 2024: यूपीएससी द्वारा एग्जाम कैलेंडर जारी, CDS, CSE समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित, पढ़ें पूरी खबर

upsc cse notification 2024

UPSC Exam Calendar 2024: लोक संघ सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने वर्ष 2024 के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें अगले साल होने वाले परीक्षाओं की तारीख दी गई है। यूपीएससी सीएसई, आईईएस/आईएसएस, सीआईएसएस, एनडीए, सीडीएस समेत कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी हैं।

UPSC CSE का आयोजन मई में

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा (प्रारंभिक) 26 मई में 2024 रविवार को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। सीएसई का नोटिफिकेशन 14 फरवरी 2024 को जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2024 तक जारी रहेगी। वहीं मुख्य परीक्षा की तारीख 20 सितंबर है।

एनडीए-एनए और सीडीएस परीक्षा

एनडीए और एनए परीक्षा (1) और सीडीएस परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए अधिसूचना 20 दिसंबर 2023 को जारी होगी और आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। एनडीए-एनए परीक्षा और सीडीएस परीक्षा (2) 1 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2024 तक चलेगी।

अन्य परीक्षाओं की डेट

इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी 2024 को होगी। कम्बाइन्ड जिओ साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को होगी। सीआईएसफ एसी एलडीसीई परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 26 मई की आयोजित जाएगीअन्य परीक्षाओं की तारीख जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। (UPSC Exam Calendar PDF)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews