सितंबर में होगी UPSC CDS 2 परीक्षा, टाइम टेबल जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर? 

यूपीएससी ने सीडीएस-2 परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसमें तीन शिफ्ट शामिल होंगे। 400 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 
UPSC CDS 2 Exam 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा-2 के लिए टाइम टेबल (UPSC CDS 2 Time Table) जारी कर दिया है। जिसे  उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.inपर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें परीक्षा की तारीख, सब्जेक्ट नाम, कोड और समय की जानकारी दी गई है।

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा 13 सितंबर को तीन शिफ्टों में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 11 जून तक जारी थी। कुल 451 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

विषयवार शेड्यूल जानें 

पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान इंग्लिश पेपर का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक चलेगा, इस दौरान जनरल नॉलेज विषय की परीक्षा होगी। शाम 4:00 से लेकर 6:00 बजे तक एलिमेंट्री मैथमेटिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से एक या दो सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। IMA, INA और AFA परीक्षा में कुल तीन पेपर शामिल होंगे- इंग्लिश, जनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स। OTA के लिए केवल दो पेपर (इंग्लिश और जनरल नॉलेज) की परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। इंग्लिश और जनरल नॉलेज में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक में अधिकतम अंक 100 होंगे। जबकि एलिमेंट्री मैथमेटिक्स के पेपर में प्रश्नों की संख्या 100 होगी और कुल अंक भी 100 होंगे। लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। 1/3 तीन नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। दूसरा चरण एसएसबी इंटरव्यू का होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews