UPSC CSE 2023: सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, इस दिन होगा एग्जाम, जानें अपडेट

upsc cse notification 2024

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा में कुछ दिन ही बाकी है। सोमवार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commision)  ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई 2023 के लिए आवेदन किया है, वे ऑनलाइन अधिकारीक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आइडी या रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।

बता दें की यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फफरवारी से शुरू हुई थी। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को होगा। देश के विभिन्न शहरों में ऑफलाइन मोड में एग्जाम  आयोजित होंगे। परीक्षा में निर्धारित कटऑफ लाने वाले कैंडीडेट्स ही यूपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। जिसका अगला चरण इंटरव्यू होता है। इस वर्ष UPSC CSE परीक्षा के आधार पर आईएएस के 1105 पऔर आईएफ़एस के 150 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov. in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card” का लिंक दिखेगा, उसे क्लिक करें।
  • अब भर्ती के संबंधित ई-एडमिट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक सूचना का नया पेज खुलेगा, इसे अच्छे से पढ़ें और “Yes” बटन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन आइडी का विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए ई-एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews