UPSC Exam Calendar 2024: यूपीएससी ने घोषित की NDA, CDS और अन्य परीक्षाओं की तारीख, एग्जाम कैलेंडर जारी, यहाँ जानें

UPSC Exam Calendar 2024: यूपीएससी ने घोषित की NDA, CDS और अन्य परीक्षाओं की तारीख, एग्जाम कैलेंडर जारी, यहाँ जानें

UPSC Exam Calendar 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 10 मई, 2023 यानि आज यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज़ प्रीलिम्स, एनडीए, NA 1 और CDS 1 परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा कैलेंडर देख सकते हैं।

अगले साल यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई, 2024 को होगा। उम्मीदवार सिविल सर्विसेज़ परीक्षा के लिए 2 फरवरी से लेकर 5 मार्च, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का भी आयोजन होगा। इंजीनियरिंग सर्विसेज़ परीक्षा (प्रिलिमिनरी) के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर, 2023 से लेकर 26 सितंबर, 2023 तक जारी रहेगी। वहीं परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को होगी।

एनडीए, एनए और सीडीएस परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैलम 2024 को होगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 9 जनवरी 2024 तक आवेदन पर पाएंगे।

आईईएस/आईएसएस परीक्षा 21 जून, 2024 से शुरू होगी। आवेदन करने की तिथि 10 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल, 2024 है। यूपीएससी मेडिकल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 10 अप्रैल, 2024 से लेकर 30 अप्रैल, 2024 तक जारी रहेगा। वहीं सीएमएस का एग्जाम 17 जुलाई, 2024 को आयोजित होगा।

ऐसे चेक करें एग्जाम कैलेंडर

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPSC Annual Calendar 2024” दिखेगा, इसे क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पूरा एग्जाम कैलेंडर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें। आप चाहे तो हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews