UPSC NDA 2023: एनडीए एन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, सितंबर में परीक्षा, यूपीएससी जल्द जारी करेगा अधिसूचना

UPSC NDA 2023: एनडीए एन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, सितंबर में परीक्षा, यूपीएससी जल्द जारी करेगा अधिसूचना

UPSC NDA 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन 17 मई यानि आज नेशनल डिफेंस आकडेमी और नवल आकडेमी परीक्षा 2 के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे। एनुअल एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक एनडीए एनए 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून, 2023 है।

परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 3 सितंबर को आयोजित होगी। लिखित परीक्षा और इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस साल एनडीए 1 परीक्षा के जरिए कुल 395 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जिसमें में 42 भर्ती एनए और 352 पद एनडीए के लिए है। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज/शैक्षणिक संस्थान से 12वीं पास करने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। कैंडीडेट्स आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें, जो जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in परउपलब्ध होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPSC NDA 2 2023” के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अधिसूचना का पीडीएफ़ खुलेगा, “यहाँ “Apply” ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन का नया पेज खुलेगा, यहाँ नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का विवरण दर्ज करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews