Lenskart का बॉयकॉट करो! बोले धीरेंद्र शास्त्री, संगम में डुबकी लगा हनुमान जी के चरणों में रखी हिंदू राष्ट्र की अर्जी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने लेंसकार्ट के आदेश को हिन्दू विरोध बताए हुए उसके बॉयकॉट की अपील देश के लोगों से की है उन्होंने कहा ऐसी कम्पनियों की जगह भारत में नहीं है इनके बयान को देखते हुए इन्हें लाहौर भेज दिया जाना चाहिए।
Dhirendra Shastri Sangam Dip Allahabad

Dhirendra Shastri Sangam Dip Allahabad

कर्मचारियों के लिए तिलक, बिंदी, कलावे को ना और हिजाब के लिए हां का फरमान जारी करने वाली Lenskart कंपनी अब घिरती जा रही है, अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह का आदेश जारी कर लेंसकार्ट ने बिन बुलाये आफत मोल ले ली है, लोग कंपनी मालिक पीयूष बंसल और उनकी पत्नी को जमकर तरल कर रहे हैं, हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा लेंसकार्ट शो रूम पर उतर रहा है अब बाबा बागेश्वर भी मैदान में आ गए हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों इलाहाबाद में संगम के पास हनुमान कथा कर रहे हैं इस तीन दिवसीय आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है, इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने आज संगम स्नान किया, उन्होंने वैदिक मन्त्रों के साथ गंगा पूजन किया फिर संगम में डुबकी लगाई।

गंगा पूजन किया, संगम में लगाई डुबकी 

बाबा बागेश्वर संगम घाट के पास सठे बड़े हनुमान जी अर्थात लेटे हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे, यहाँ भी उन्होंने पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की और उन्हें जल, पुष्प माल और भोग अर्पित किया, इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।

संगम की तरह हिन्दुओं से एक होने की अपील 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा आज संगम में स्नान किया है , बड़े हनुमान जी के दर्शन किये हैं, हमने प्रभु हनुमान से विश्व की मंगल कामना की है और उनके प्रार्थना की हिया कि भारत के हिन्दू राष्ट्र बन जाये, धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा ये त्रिवेणी का संगम है जहाँ संतों का संगम होता है जहाँ भक्ति का, शक्ति का, आस्था का, बालाजी की कृपा का संगम हो रहा है, हाँ तो एक ही सन्देश देना चाहते हैं कि जैसे यहाँ तीनों नदियाँ एक हो जाती हैं वैसे ही हमें जातियों में, क्षेत्रों में भाषाओँ में ना बंटकर एक होना होगा तभी अखंड भारत बनेगा।

Lenskart की जगह भारत में नहीं 

लेंसकार्ट द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए तिलक, टीका, बिंदी, कलावा पहनकर आने पर प्रतिबंध के आदेश को धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दू विरोधी बताया उन्होंने कहा लेंसकार्ट जैसी कंपनियां हिन्दू की परम्पराओं पर विचारधारा पर कुठाराघात कर रही हैं उनका बॉयकॉट अर्थात बहिष्कार होना चाहिए उन्हें लाहौर में स्थापित किया जाना चाहिए भारत में रहने का इनको अधिकार नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews