Chhatarpur News : भाजपा में टिकट को लेकर घमासान शुरू, छतरपुर में पूर्व प्रत्याशी के समर्थक सड़कों पर उतरे

mp bjp

Chhatarpur News : मध्य प्रदेश में विधानसाभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 39 सीटों के लिए घोषित प्रत्याशियों की लिस्ट में छतरपुर जिले की दो विस सीटें भी शामिल हैं। छतरपुर विधानसभा 51 से पूर्व मंत्री ललिता यादव को मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी की प्रत्याशियों की सूची आने के बाद अब छतरपुर जिले की छतरपुर विधानसभा में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। साथ ही महाराजपुर विधानसाभा 48 से पूर्व मंत्री और विधायक रहे मानवेन्द्र सिंह भंवर राजा के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह (टीका राजा) को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पूर्व मंत्री ने केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का किया आभार

ललिता यादव की टिकट घोषणा होते ही वह बीजेपी कार्यालय पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया। टिकट मिलने के बाद ललिता यादव ने कहा- भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा का अवसर प्रदान किया है। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगी। मैं केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करती हूं और उनकी उम्मीद पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।

पूर्व प्रत्याशी के समर्थक सड़कों पर उतरे

बता दें कि अर्चना सिंह के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री ललित यादव पर निशाना साधते हुए लिखा है कि जो 18000 वोटों से हारा है उसको छतरपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है और जो मात्र 3000 वोट से पराजित हुआ उसका टिकट काट दिया। अर्चना सिंह के समर्थक उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट लगातार डाल रहे है। साथ ही समर्थकों ने छत्रसाल चौराहे पर प्रदर्शन और नारेबाजी की है। वहीं अर्चना गुड्डू सिंह को छतरपुर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाने की मांग की है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”855444634″]

[dgv_vimeo_video id=”855444907″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews