Chhatarpur News : अवैध शराब बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Chhatarpur News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छतरपुर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ सटई थाना पुलिस ने अवैध शराब को बेचने जा रहे 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ नैगुवां तिराहे पर पहुंचे थे। जहां बसारी की ओर से एक बाइक सवार युवक दूध के डिब्बों में अवैध शराब के क्वाटर भरकर सटई की तरफ जा रहा था।

पुलिस को देखकर युवक अपनी बाइक (एमपी 16 जेडए 6658) को छोड़कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जांच करने पर पुलिस को दूध के डिब्बों में 370 क्वार्टर देशी शराब मिली जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए है। ये दूध के डिब्बों में शराब के क्वार्टर भरकर बाइक से बेचने जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक दूध के डिब्बे में शराब ले जाकर बेचने वाला आरोपी शाहरुख खान की रईस फ़िल्म से प्रेरित था। आरोपी संदीप सेन (पिता पुन्नी सेन) उम्र 23 साल जखरौंन खुर्द का रहना वाला है। इसके खिलाफ पड़रिया चौकी में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews