Chhatarpur पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का किया खुलासा, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी अगम जैन आरोपियों के खिलाफ इनाम का ऐलान करते हुए छानबीन में जुट गई, जहां पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।
Police Arrest Crime

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर हत्या करने वाले नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गोयरा थाना इलाके का मामला

दरअसल, दुष्कर्म और हत्या का पूरा मामला छतरपुर जिले के गोयरा थाना इलाके के छोटी पहाड़ी का बताया जा रहा है, जहां पिछले दिनों एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना देकर उसकी हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को तकरीबन 9 बजे नित्य क्रिया के लिए युवती निकली थी, जिसके बाद वह गायब हो गई थी। वहीं, गुरूवार को उसी लाश बरामद हुई थी। यइस दौरान युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई की।

सबूत मिटाने का किया गया प्रयास

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी अगम जैन आरोपियों के खिलाफ इनाम का ऐलान करते हुए छानबीन में जुट गई, जहां पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। पकड़े गए आरोपी में मृतिका के साले और जीजा हैं। जानकारी के हिसाब से आरोपियों ने दुष्कर्म के समय युवती के विरोध पर उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने युवती को अर्धनग्न हालत में फेंक कर सबूत मिटाने का प्रयास किया था। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़कर विवेचना शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews