यहां की पुलिस ने घर में घुस के निकाला कोविड पॉजिटिव पेशेंट, किया कोविड अस्पताल में भर्ती

यहां की पुलिस ने घर में घुस के निकाला कोविड पॉजिटिव पेशेंट, किया कोविड अस्पताल में भर्ती

छतरपुर, संजय अवस्थी

देर रात 2 बजे चोरों की तरह किसी के घर मे बाउंड्री नाक कर दाखिल हो रहे पुलिस कर्मियों की तस्वीरे देख कर आप भी चौक जायेगे,ऐसा ही मामला छतरपुर का है जहां शहर के सिंधी कालोनी में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद पुलिस उसे लेने उसके घर पहुंच गई, और जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो पुलिस को सीढ़ी लगाकर बाउंड्री नाक कर उनके घर मे दाखिल होना पड़ा। जिसके बाद बमुश्किल से युवक को पुलिस ने इलाज के लिए कोविड सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, वही इस मामले में अधीकरियो का कहना है की कोई भी जानकारी नही छुपाए।

गैरतलब है कि कोरोना का कहर देश भर में लगातार जारी है। कोरोना के अब तक देश में 18 लाख 33 हजार 922 केस सामने आ चुके है। वहीं मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 34 हजार 285 केस दर्ज किए गए है, जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 9 हजार 286 है. अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 24 हजार 99 है, वहीं अब तक कोरोना से 900 लोग अपनी जवां चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews