छतरपुर: चारपाई पर सवार होकर प्रसव के लिए पहुंची महिला, गाँव तक सड़क न होने पर 2KM दूर खड़ी रही एम्बुलेंस, वीडियो वायरल

छतरपुर: चारपाई पर सवार होकर प्रसव के लिए पहुंची महिला, गाँव तक सड़क न होने पर 2KM दूर खड़ी रही एम्बुलेंस, वीडियो वायरल

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के एक गाँव से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला को प्रसव के लिए चारपाई पर लिटाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। गाँव तक सड़क की व्यवस्था न होने पर एम्बुलेंस दो किलोमीटर दूर खड़ी रही। ग्रामीण चारपाई पर ही गर्भवती महिला को लेकर निकल पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”850195221″]

दरअसल, यह घटना बक्सवाहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा के गाँव दरदोनिया की है। इस गाँव में अब तक सही के विकास नहीं हो पाया। पक्की सड़क आज भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जब प्रसव पीड़ा के दौरान परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया तो एंबुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाई। कोई विकल्प न होने पर परिजनों को महिला को चारपाई पर सवार कर दो किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ा। जिसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा लाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”850195776″]

दरदोनिया निवासी रामराज यादव ने कहा, “हमारे यहाँ न रोड की व्यवस्था है, न स्कूल की है। बीते दिन एम्बुलेंस गाँव तक नहीं आ पाई। 2 किलोमीटर दूर तक खाट पर गर्भवती महिला को ले गए। बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान हम वोट का बहिष्कार करेंगे और अपनी मांगों को पूरा करने की बात सरकार के सामने रखेंगे।”

[dgv_vimeo_video id=”850194333″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews