शराब के नशे में गोदी में लेकर डांसर को डांस करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक को DEO ने किया निलंबित

शराब के नशे में गोदी में लेकर डांसर को डांस करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक को DEO ने किया निलंबित

CHATTARPUR NEWS : छतरपुर-बड़ामलहरा के मखानखेड़ा माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी को डीईओ एमके कोटार्य ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनो शिक्षक राममिलन लोधी एक शादी समारोह में शराब के नशे में डांसर को गोदी में उठा कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था ,वीडियो में डांसर ने शिक्षक की इस अश्लील हरकत पर नाराजगी की व्यक्त की थी।

वीडियो की सच्चाई 

वीडियो की सत्यता के लिए डीईओ ने बनाई थी 2 सदस्यीय जांच टीम,जांच में टीम ने सही पाया था वीडियो,डीईओ द्वारा शिक्षक राममिलन लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विद्यालय खडडी विकासखण्ड गौरिहार नियत किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews