धीरेंद्र शास्त्री ने लव जिहाद को बताया एक सोची समझी साजिश, बच्चों को अपने धर्म के प्रति कट्टर और संस्कारवान बनाने की दी सलाह

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा आज हिंदू एकजुट नहीं हो रहा हिंदू छुआछूत, जातपात, गाँव वाद क्षेत्रवाद में अभी भी पड़ा हुआ है मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि हिंदू अपनी मौत को खुद बुला रहा है
Pandit Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri on love jihad : मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक सोची समझी साजिश बताया है, उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि बच्चों को संस्कार नहीं दे रहे, उन्होंने कहा कि बेटा बेटियों को अपने धर्म के प्रति कट्टर बनाये और समझाएं कि वे दूसरे मजहब के चक्कर में ना पड़ें।

बागेश्वर धाम में एक महीने की साधना कर रहे धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया को इसके बारे में बताया, उन्होंने उद्देश बताते हुए कहा कि साधना का तहत ये पांच दिन बहुत कठिन है इसमें हम ए कसमे केवल दूध ले रहे हैं इसे पयोवृत साधना कहते हैं हम इसे बालाजी के चरणों में समर्पित करेंगे और प्रार्थना करेंगे कि बागेश्वर धाम में बन रहा अस्पातल जल्दी बन जाये और यहाँ आने वाले सभी लोगों के कष्ट दूर हो जाएँ उनकी अर्जी बालाजी स्वीकार करें।

लव जिहाद एक दुर्भाग्य 

बढ़ते लव जिहाद के मामलों के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है और बुंदेलखंड का भी दुर्भाग्य है, बिगड़ते बच्चों के संस्कार से देश में एक गंदी परम्परा हो रही है, उन्होंने कहा लव जेहाद के मामले बढ़ने  की प्रमुख वजह है अपनी बच्चियो को संस्कार पर ध्यान ना देना।

बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाओ लेकिन संस्कारवान और कट्टर बनाओ 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हमे अपने बच्चों को संस्कार देने होंगे, आप खूब अंग्रेजी पढ़ाओ लेकिन इतना कट्टर बनाओ कि आपकी बेटी किसी दूसरे मजहब के चक्कर में न पड़ें , यदि बेटी दूसरे मजहब के चक्कर में पड़ गई तो सम्पूर्ण हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्य की बात है।

प्रायोजित तरीके से भारत में दंगा करते हैं

उन्होंने कहा कुछ लोगों  की यह सोची समझी साजिश है इसे समझना होगा, शास्त्री ने कहा कुछ मुसलमान इस देश को गजबा ए हिंद बनाना चाहते हैं, विदेश में इनके आका बैठे हैं वहां से इन्हें फंडिंग होती है ये प्रायोजित तरीके से भारत में दंगा करते हैं, हिन्दुओं पर अत्याचार करते हैं जिससे हिंदू डर जाये, हिंदू भाग जाये, लेकिन दुर्भाग्य ये है कि हिंदू इस बात को समझ नहीं रहा।

हिंदू अपनी मौत को खुद बुला रहा है

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा आज हिंदू एकजुट नहीं हो रहा हिंदू छुआछूत, जातपात, गाँव वाद क्षेत्रवाद में अभी भी पड़ा हुआ है मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि हिंदू अपनी मौत को खुद बुला रहा है, उन्होंने कहा केवल एक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कब तक इस देश को बचाएगा, जब तक घर घर धीरेंद्र शास्त्री नहीं होंगे तब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा तब तक हिंदू सुरक्षित होने वाला नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1081474949″]

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews