धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और गोली मारने का आरोप, युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन पर मारपीट और गोली मारने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। यह पूरा विवाद जमीन से संबंधित बताया जा रहा है।
Chhatarpur

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थिति प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एकबार फिर सुर्खियों आ गए हैं क्योंकि अब वे एक नए विवाद में घिर चुके हैं। दरअसल, शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगा है। शालिग्राम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स पर गोली चलाई है जिसके बाद शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बता दें कि यह पूरा घटना राजनगर थाना क्षेत्र के गड़ा गांव के पास स्थित ग्राम कोड़ा की है। जानकारी अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षा में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना होने की बात सामने आई है। हालां​कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घायल के भाई ने शालिग्राम पर लगाए आरोप

बता दें कि घायल शख्स मोतीलाल कुशवाहा ने शालिग्राम पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। साथ ही घायल के भाई अमन कुशवाहा का भी बयान भी सामने आया है। घायल के भाई ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि शालिग्राम गर्ग और उनके साथियों ने मोतिलाल कुशवाहा को जमीन के संंबंध में बातचीत करने के लिए बुलाया था।

जब मोतिलाल मौके पर पहुंचे तो शालिग्राम गर्ग और उनके साथियों ने धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उनके साथियों में से एक शख्स ने पीछे से अचानक आकर उनके सिर पर जोरदार डंडे से वार कर दिया। साथ ही पहले तो हवा में फायरिंग की गई लेकिन मामला बढ़ने पर मोतिलाल पर फा​यरिंग कर दी। अमन ने दावा करते हुए कहा कि तीन चार राउंड फायरिंग की गई और एक गोली मोतीलाल के कान को छूते हुए निकल गई। लेकिन डंडे से वार करने पर उनके सिर से खून की धार बहने लगी। जिसके बाद तुरंत की मोतिलाल का अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों ने मौके पर सूचना दी। हालां​कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।

शालिग्राम पर पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और धमकाने के आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। पहले भी शालिग्राम पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। एवं उनके लोगों को धमकाने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। जैसे, दलित परिवार की शादी में कथित हंगामा का मामला भी सामने आया था जिसमें शालिग्राम गर्ग पर कई आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर शालिग्राम और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि शालिग्राम ने इन आरोपों से इनकार किया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews