खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, शक्ति कपूर ने जमकर गुदगुदाया

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, शक्ति कपूर ने जमकर गुदगुदाया

छतरपुर, संजय अवस्थी| विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (Khajuraho Film Festival) का आज रंगारंग शुभारंभ हो गया| सात दिनों तक चलने वाले इस समारोह का उद्घाटन फ़िल्म अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और साधु संतो की मौजूदगी में हुआ| पहले यह उद्घाटन सी एम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा वर्चुअल करना था, लेकिन वह आँनलाइन नही हो सके|

खजुराहो के दक्षिण मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के शिल्पग्राम परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का यह छटवां आयोजन है| जिसमें कार्यक्रम के आयोजक फ़िल्म अभिनेता तथा प्रयास प्रोडक्सन प्रमुख राजा बुन्देला ने समारोह के आयोजन संबंधी जानकारी रखी| कार्यक्रम में सुस्मिता मुखर्जी, सहित अन्य फिल्मी कलाकार मौजूद रहे|

समारोह में प्रतिदिन मुम्बई के कलाकारों की प्रस्तुति होंगी। कार्यक्रम स्थल पर क्राप्ट बाजार भी लगाया गया है, बग्गी से पत्नी सहित पेरू और अर्जेंटीना के राजदूत आये| इस मौके पर अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल आने वाले समय में और आगे जाएगा, यहां पर फिल्मों की शूटिंग भी होगी और यहां का पर्यटन भी बढ़ेगा, ये वर्ष कोरोना का है इसलिए सीमित है, लेकिन आगे यहां पर बड़े बड़े फिल्मी सितारे आएंगे, मेरी बेटी श्रद्धा कपूर भी खजुराहो आएगी, यहां के स्मारक विश्व प्रसिद्ध हैं जिनको हर कोई देखना चाहता है, आप लोगों के यहां ये फेस्टिबल होता है ये गौरव की बात है राजा बुन्देला इस कार्यक्रम के लिए मेहनत करते हैं, अब तो विदेशों से भी कलाकार शिरकत करते हैं|

उन्होंने अउ ललिता, मैं एक छोटा सा, प्यारा सा बच्चा हूँ, राजा बाबू फ़िल्म सहित अन्य अपनी फिल्मों के डायलॉग बोले | महंतों ने शक्ति कपूर का मंत्रोच्चारण के साथ सम्मान किया| शक्ति कपूर ने फिल्मी डायलॉग बोलकर मौजूद लोगों को गुदगुदाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews