छतरपुर-बड़ामलहरा हार से बौखलाए लोगों ने मतगणना के दौरान दल पर किया हमला, मतपेटी सहित मतपत्रों को किया आग के हवाले

छतरपुर-बड़ामलहरा हार से बौखलाए लोगों ने मतगणना के दौरान दल पर किया हमला, मतपेटी सहित मतपत्रों को किया आग के हवाले

बड़ामलहरा,संजय अवस्थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मदनीवार ग्राम में हार से बौखलाए लोगो ने मतदान दल पर हमला करते हुए मतपेटी व मतपत्र लूट ले गए और मतपत्र सहित चुनावी दस्तावेज को जंगल मे आग लगा दी।

यह भी पढ़े…MP : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, लगेगा झटका, सरकारी छुट्टी नहीं, इस दिन भी खुलेंगे दफ्तर

बता दें कि मतदान केंद्र क्रमांक 114 ग्राम मदनीवार के पीठासीन अधिकारी पेयश्वनी दीन शर्मा इकसठ साल निवासी बदोरा कला द्वारा लिखाई गयी रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में रात नो बजे वह अपने दल के सहकर्मी प्रत्यूष त्रिपाठी ,मातादीन अहिरवार, हरदयाल अहिरवार, रामकुमार खरे मतदान अधिकारी क्रमशः 1,2,3 प्रधान आरक्षक लक्ष्मन प्रसाद कोटवार जमुना राय तथा सोलह गणना एजेंट के साथ मतगणना कर रहे थे।

यह भी पढ़े…SSC 2022: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 5 से शुरू होगी ये परीक्षा, 7300 पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम-परीक्षा पैटर्न

तभी गांव के राघवेंद्र सिंह घोषी,लोचन सिंह घोषी,लक्ष्मन सिंह घोषी,इंद्रपाल सिंह घोषी,जगपाल सिंह घोषी,भरत अहिरवार दीपक अहिरवार लगभग पन्द्रह बीस लोगो के साथ लाठी डंडे लेकर आये और मतदान केंद्र की खिड़कियों में से मतदान दल के सभी लोगो को गालियां देते हुए बाहर निकलने को कहने लगे इसी दौरान किसी एजेंट ने अंदर से लगी कुंडी खोल दी जिससे सभी लोग मतदान केंद्र के अंदर आ गए और मतदान दल के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और दो मतदान पेटी 467 प्रयुक्त मतपत्र, 88 अप्रयुक्त मतपत्र व सभी सामान लूट कर जंगल की ओर ले गए।

यह भी पढ़े…रोमांटिक अंदाज में दिखे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, फैंस ने कहा – कबीर सिंह की प्रीति…

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एस डी एम विकास कुमार आनन्द रिटर्निंग ऑफिसर तहसील दार कमलेश कुमार कसवाह ,एस डी ओ पी आर आर साहू, थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर घटनास्थल व जंगल में जलाए गए मतपत्रों का मौका पंचनामा बना कर सभी नामजद व सात आठ अन्य लोगो के विरुद्ध धारा 147,148,149,186,332,353,294,506,435,171 ऍफ़,135ए,136,10,3,4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

[dgv_vimeo_video id=”726276425″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews