ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी बंधी राखी, SP का रक्षासूत्र अभियान

ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी बंधी राखी, SP का रक्षासूत्र अभियान

छतरपुर,संजय अवस्थी

कोरोना महामारी के कारण जिला मुख्यालय में तालाबंदी थी लेकिन भाई-बहिन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर लोगों का आगवामन भी देखने को मिला। उधर कंटेनमेंट एरिया में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की कलाई सूनी न रहे इसके प्रयास भी किए गए। एसपी के निर्देश पर यातायात टीआई पूर्णिमा मिश्रा के साथ अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने कंटेनमेंट में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का तिलक कर उन्हें राखी बांधी। इतना ही नहीं ड्यूटी में लगे अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधा।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने रक्षाबंधन पर एक विशेष पहल शुरू की है। एसपी के निर्देश पर रक्षा सूत्र अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कोरोना के कारण बनाए गए प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्यूटीरत कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा, रक्षित निरीक्षक बृहस्पति साकेत के साथ अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने कंटेनमेंट क्षेत्र में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों के साथ अन्य कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी। अभियान की शुरूआत पुलिस अधीक्षक को रक्षा सूत्र बांधकर की गई। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधे जाने से उन्हें भी बेहद खुशी का अनुभव हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews