छतरपुर, संजय अवस्थी। महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। उनके वाहन में विधायक तो नहीं थे लेकिन उनके छोटे भाई और बहू बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक नीरज दीक्षित के छोटे भाई धीरज दीक्षित अपनी पत्नी के साथ छतरपुर से ग्रह ग्राम उर्दमऊ जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे उनका वाहन गढ़ी मलहरा की बीच बस्ती में पहुंचा तभी अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर पथराव कर दिया। हमलावर कट्टे से फायर करने के लिए भी धमका रहे थे। विधायक के भाई धीरज दीक्षित खुद का बचाव कर मौके से निकले और सीधे थाने पहुंचे जहां घटना की शिकायत दर्ज कराई जा रही है। बड़ा मलहरा उपचुनाव में व्यस्त विधायक नीरज दीक्षित भी घटना की जानकारी लगते ही गढ़ी मलहरा पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें
1छतरपुर में शासकीय डॉक्टर आवास तोड़ने पर बवाल, विधायक राजेश शुक्ला ने उठाए सवाल, प्रशासन को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
2छतरपुर में DJ का शोर पड़ा भारी, पुलिस ने जीप समेत पूरा सामान किया जब्त
3Chhtarpur news: नकली खाद के गौरख धंधे पर पुलिस की नकेल, 650 बोरी DAP खाद बरामद की
4बागेश्वर सरकार की चौथी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारी, लखनऊ-अयोध्या रूट पर विचार, तारीख और कार्यक्रम का इंतजार
