रेप पीड़िता के परिजनों ने किया थाने के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन

रेप पीड़िता के परिजनों ने किया थाने के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन

छतरपुर, संजय अवस्थी

जिले में गुस्साई भीड़ द्वारा थाने में पथराव की तस्वीरें सामने आई है। मामला ईसानगर थाने का है जहां 5 दिनों पहले महिला का फांसी पर लटका हुआ शव मिला था, जिस पर परिजनों ने रेप कर हत्या के आरोप लगाए थे।आरोपियों पर मामला दर्ज करने के लिए परिजनों ने चक्का जाम भी किया था, जिसमें जांच में मामला आत्महत्या का बताया गया था।

परिजनों का आरोप है दबंगों द्वारा बीती रात उनके साथ गाली-गलौच और हवाई फायरिंग की गई थी, जिस पर कोई कार्रवाई ना होने पर परिजनों द्वारा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा के साथ पथराव किया गया। वही घटना के बाद थाने के बाहर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews