वर्दी में जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- जांच कराएंगे

वर्दी में जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- जांच कराएंगे

छतरपुर, संजय अवस्थी| छतरपुर जिले की बाजना थाना पुलिस का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें थाना पुलिस के तीन पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फिलहाल विभाग ने नहीं की है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि वे इस वीडियो की जांच करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि एक घर में लगभग 15 से 20 लोग ताश खेल रहे हैं और दो पुलिसकर्मी फड़ पर बैठे हुए हैं तथा एक पुलिसकर्मी खड़ा हुआ है। पुलिसकर्मी खुद दांव लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो की भाषा बड़ामलहरा क्षेत्र के लोगों जैसी भाषा है। इससे पता लग रहा है कि उक्त वीडियो छतरपुर जिले का ही है। बहरहाल एसपी इस मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews