
CG State Administrative Service : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में प्रशासिनक फेरबदल का लगातार दौर जारी है।आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फिर 9 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादले किए गए है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। विभाग के सचिव डी.डी. सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा को रायपुर तो बेमेतरा संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बन्दे को रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले पिछले हफ्ते 18 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

