छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आज, 26 अक्टूबर को विभाग ने 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (मंत्रालय) द्वारा महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, जगदलपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव जैसे प्रमुख शहरों के डिवीजनल और सब-डिवीजनल दफ्तरों में बदलाव किया गया है। वहीं कई उपअभियंताओं को मैदानी क्षेत्रों से हटाकर मुख्य अभियंता एवं प्रमुख अभियंता कार्यालयों में भेजा गया है।
ये भी पढ़ें
जारी आदेश के अनुसार , प्रदीप कुमार चन्द्राकर को रायपुर से गरियाबंद, फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग, चुम्मन लाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर, मंगल प्रसाद चन्द्राकर को महासमुंद से विधानसभा संभाग रायपुर, मुकेश नायक को महासमुंद से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर, अंशुमान सिंह को गरियाबंद से धमतरी, संतोष कुमार साहू को गरियाबंद से विधानसभा संभाग रायपुर और माया ताम्रकार को बेमेतरा से दुर्ग संभाग भेजा गया है।
इसके अलावा महिला उप अभियंताओं में ललीता साहू को रायपुर से दुर्ग, नेहा यदुवंशी को दुर्ग से रायपुर, अनिशा मिरे को बिलासपुर से खैरागढ़, प्रीति शर्मा को रायपुर से बालोद और दुर्गा राय को मोहला-मानपुर से राजनांदगांव संभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना वाले कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री सचिवालय) से लेकर सभी संबंधित मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और जिला कोषालय अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
