गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल, सुरक्षा अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये समारोह जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।
Amit Shah Visit CG

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये समारोह जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर प्रतियोगिता के तीन हजार विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे और करीब 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। अमित शाह सुरक्षाबलों की उन टीमों के साथ भी संवाद कर सकते हैं, जो हाल ही में हुए सफल ऑपरेशन में शामिल थीं। इसके साथ ही अमित शाह बस्तर की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं।

इससे पहले अमित शाह 29 नवंबर को राज्य के दौरे पर आए थे। जहां वे नवा रायपुर में IIM कैंपस में DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षासलाहकार अजित डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका ने भी इस समिट में भाग लिया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews