रायपुर में बहने वाली है बागेश्वर धाम की भक्ति धारा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस दिन सुनाएंगे हनुमंत कथा

बसंत अग्रवाल ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री का रायपुर आगमन छत्तीसगढ़ के लिए आध्यात्मिक महोत्सव के समान है। उनकी अमृतमयी वाणी से शहर की धरा पवित्र होगी।
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर बागेश्वर धाम की भक्ति धारा बहेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक गुढ़ियारी में हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस दौरान दिव्य दरबार का भी आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

आयोजन की तैयारियों के लिए हाल ही में कार्यक्रम कार्यालय का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उद्घाटन किया गया। मुख्य आयोजक चंदन-बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यालय व्यवस्थाओं का केंद्र होगा, जहां से पंडाल, भोजन, सुरक्षा, यातायात और भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था का समन्वय किया जाएगा। सभी सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो।

आध्यात्मिक महोत्सव के समान

बसंत अग्रवाल ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री का रायपुर आगमन छत्तीसगढ़ के लिए आध्यात्मिक महोत्सव के समान है। उनकी अमृतमयी वाणी से शहर की धरा पवित्र होगी। आयोजकों का लक्ष्य प्रत्येक भक्त को सहज, सुरक्षित और दिव्य अनुभव प्रदान करना है। तैयारियां तेजी से चल रही हैं और शहर में कथा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।

सभी समाजों का भरपूर सहयोग

कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सर्व समाज के प्रतिनिधि, जिसमें रूपनारायण सिंह, लोकेश कावड़िया, सिख समाज के वरिष्ठ सदस्य और किशोर महानंद शामिल थे, उपस्थित रहे। सभी समाजों का भरपूर सहयोग इस आयोजन को और भव्य बनाने में योगदान दे रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews