दूध में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, बेजान त्वचा से मिलेगा छुटकारा, निखर जाएगी रंगत

Homemade Winter Ragi Face Pack

Beauty Tips: चमकदार और स्वस्थ त्वचा कौन नहीं चाहता। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहे और वह खूबसूरत दिखें। खूबसूरत दिखने की होड़ में लोग तरह-तरह के महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट पाए जाते हैं जो व्यक्ति की त्वचा को सुंदर बनाने का दावा करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट में इतनी ज्यादा मात्रा में केमिकल पाया जाता है कि कई बार यह प्रोडक्ट फायदा पहुंचाने की वजह त्वचा को और भी ज्यादा बेकार कर देते हैं। वहीं कुछ लोग पार्लर में महंगा महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस तरह खूबसूरत दिखने की होड़ में लोग ढेर सारे पैसे खर्च करते हैं। लेकिन फिर भी मन को संतुष्टि नहीं मिल पाती है। इसी के चलते आज हम आपके लिए ऐसे कुछ आसान घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं इसी के चलते आज हम आपके लिए ऐसे कुछ आसान घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से त्वचा को हेल्दी बनाया जा सकता है।

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय अपनाएं

ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें

दूध और गुलाब जल की मदद से त्वचा की चमक बढ़ाई जा सकती है। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए दो चम्मच दूध में दो चम्मच गुलाब जल अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के लिए कॉटन बॉल की मदद लें। कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। एक हफ्ते तक लगातार ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपका चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार बन गया है।

झुर्रियों को हटाने के लिए क्या करें

झुर्रियों को हटाने के लिए काजू और दूध का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। 4 से 5 काजू को एक चम्मच दूध में भिगोकर रख दें। जब काजू दूध में भीगने के बाद अच्छी तरह फूल जाए, तब दोनों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कम से कम 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। समय पूरा होने के बाद चेहरा साफ करने। अगर हफ्ते में तीन दिन भी इस पेस्ट को लगाया जाए, तो झुर्रियां धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

टैनिंग हटाने के लिए क्या करें

टैनिंग हटाने के लिए दूध और हल्दी का मिश्रण बहुत फायदेमंद साबित होता है। इस मिश्रण को लगाने से ना सिर्फ टैनिंग दूर होती है बल्कि त्वचा में निखार भी आता है। दो चम्मच कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews