आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी, नई दरें 1 अप्रैल से लागू, खाते में आएगी 10000 तक राशि

employees news

Anganwadi workers-helpers Honorarium Hike : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भूपेश बघेल की बजट 2023-24 में की गई घोषणा पर अमल लाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोत्तरी के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 और सहायिकाओं को मिलेंगे 5 हजार रूपए मिलेंगे।

1 अप्रैल 2023 से नई दरें लागू

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग के इन्द्रावती भवन, नया रायपुर स्थित संचालनालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2023 से दिया जाएगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 रूपए और सहायिकाओं को 5 हजार रूपए मिलेंगे।

सीएम ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने इस वर्ष प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। इस तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 मई को सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को बढ़ा हुआ अतिरिक्त मानदेय देने का आदेश जारी कर दिया है।

जानिए किसका कितना बढ़ा वेतन

राज्य सरकार ने बजट 2023-24 में महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए किया है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह करने का प्रावधान बजट में किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews