DA के बाद कर्मचारियों को एक और तोहफा, अब मिलेगा 10000 रुपए तक एडवांस, आदेश जारी, ये रहेंगे नियम

mp news

demo pic

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड़ न्यूज है। 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। इसके तहत अब कर्मचारियों को 8000 की बजाय 10 हजार रुपये तक त्यौहार अग्रिम मिल सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। खास बात ये है कि राज्य सरकार ने यह बढ़ोत्तरी 10 साल बाद की है।

यह भी पढ़े.. MP कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर! पदोन्नति में आरक्षण पर ताजा अपडेट, 1 सितंबर को अगली सुनवाई

दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ त्यौहार अग्रिम में वृद्धि की मांग को लेकर सामान्य प्रशासन सचिव को ज्ञापन भी सौंपा था। इसमें प्रमुख त्यौहारों में 8 हजार को बढ़ाकर 25 हजार रुपये अग्रिम देने का आग्रह किया था। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की मांग पर राज्य शासन ने सरकारी कर्मचारियों के त्यौहार अग्रिम में बढ़ोत्तरी कर दी है।  भूपेश सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर 8 हजार की जगह 10 हजार रुपये अग्रिम देने का फैसला लिया है। त्यौहार अग्रिम स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षाबंधन, ईद, ईद उल फितर, और क्रिसमस पर देने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, CM का दौर रद्द, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी।त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी।जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews