कर्मचारियों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए खुशखबरी, मानदेय में वृद्धि, नई दरें अप्रैल से लागू, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि

salary hike

Honorarium-Allowance Hike : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा बजट सत्र में की गई घोषणाओं पर अमल होना शुरू हो गया है। एक तरफ छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए 1 अप्रैल से 2500 रुपए महीने का बेरोजगारी भत्ता लागू किया गया है, वही दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, रसोइये, होमगार्ड और कोटवारों का बढ़ा मानदेय भी 1 अप्रैल से लागू हो गया है, जिसके बाद मई में आने वाली अप्रैल की सैलरी बढ़े हुए मानदेय के साथ मिलेगी। इसकी घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने बजट में की थी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि

दरअसल, मार्च में पेश किए गए बजट में सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण के लिए प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 6500 प्रति माह से बढ़ाकर 10000 रू. प्रति माह, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3250 से बढ़ाकर 5000 प्रति माह और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 04 हजार 500 रू. से बढ़ाकर 07 हजार 500 रू. प्रति माह किये जाने की घोषणा की थी।

कोटवार-होमगार्ड के मानदेय में भी वृद्धि

सीएम ने बजट में कोटवार की पूर्व प्रचलित मानदेय की राशि 2250 को बढ़ाकर 3000, 3375 को बढ़ाकर 4500, 4050. को बढ़ाकर 5500 एवं 4500 को बढ़ाकर 6000 प्रति माह ,ग्राम पटेल को दिये जा रहे 2000 मासिक मानदेय की राशि को बढ़ाकर 03000, रसोईयों के मानदेय को 1500 को बढ़ाकर 1800 प्रति माह, स्वच्छता कर्मियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 2800 प्रति माह, होमगार्ड जवानों के मानदेय में न्यूनतम 6300 से अधिकतम 6420 रू. प्रति माह की वृद्धि की गई।

जानिए अब किसको कितना मिलेगा मानदेय

  1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रु प्रतिमाह
  2. आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5 हजार रु प्रतिमाह
  3. मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 प्रतिमाह
  4. होमगार्ड जवानों को 6420 रुपए प्रतिमाह
  5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन 500 रुपए हर महीना
  6. कोटवार मानदेय 3 हजार से 6 हजार रु तक
  7. ग्राम पटेल को तीन हजार रुपए प्रतिमाह,
  8. मध्यान्ह भोजन रसोईयों को 18 सौ रु प्रतिमाह
  9. स्कूल के सफाईकर्मियों को 28 सौ रु प्रतिमाह

हिमाचल में भी मानदेय में बढोत्तरी

अप्रैल से पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों का भी मानदेय बढ़ेगा। वही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों, एसएमसी शिक्षकों व अन्य श्रेणी को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी होगी।वही न्यूनतम दिहाड़ी ₹25 बढ़ जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी होने के बाद 1 अप्रैल से प्रदेश के कामगारों को ₹375 न्यूनतम दिहाड़ी मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews