
CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची आज गुरुवार 19 अक्टूबर को जारी कर दी, सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित नेताओं के नाम हैं।
दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को होगा मतदान
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान किया जायेगा, मतगणना 3 दिसंबर को होगी। भाजपा चुनावों के लिए अब तक 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और कांग्रेस ने 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है ।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

