CG Board Result 2024 : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, इस दिन जारी होंगे बोर्ड एग्जाम के नतीजे! ऐसे कर सकेंगे चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।कयास लगाए जा रहे है कि इस हफ्ते कभी भी सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते है।ध्यान रहे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है। वहीं जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
result

CG Board 10th-12th Result 2024 : एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों को अभी भी रिजल्ट का इंतजार है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जारी करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है। संभावना है कि इसी हफ्ते 8 से 10 मई के बीच नतीजे जारी किए जा सकते है।हलांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर इसे चेक कर सकेंगे।छात्र ऑनलाइन जाकर मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे हालांकि यह ओरिजिनल नहीं होगी। मूल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड के द्वारा आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप अपने संबंधित विद्यालय से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

पास होने के लिए इतने नंबर लाना जरूरी

बता दे कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है। वहीं जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा जल्द सूचना जारी की जाएगी। वही अगर छात्र प्राप्त नंबरों से असंतुष्ट हैं तो वो दोबारा से कॉपी चेक कराने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

टॉपर्स को मिलेगा तोहफा

छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जाता है। मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी व बाइक देने की घोषणा की। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10वीं व 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी या बाइक देने का ऐलान किया है।

फरवरी-मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 से 24 मार्च और 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक हुआ था। दोनों ही कक्षाओं का मिलाकर इस वर्ष 7 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। इसमें से इंटरमीडिएट में 4 लाख एवं 10वीं कक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए राज्य में 36 केंद्र बनाए थे । 16 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम भी पूरा हो गया है और अब रिजल्ट का इंतजार है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक?

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है।अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा जहां से आप इसकी जांच कर सकते हैं और मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
  • SMS द्वारा- स्टूडेंट्स ऑनलाइन के अलावा रिजल्ट ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए फोन के मैसेज में जाकर CG10 रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें। 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए CG12 टाइप करें और इसी नंबर पर भेज दें। इससे आपको आपके फोन पर रिजल्ट मिल जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews