ED Raid: IAS अधिकारी के घर ED का छापा, कारोबारियों- राजनेताओं के ठिकानों पर भी दबिश

ED Raid: IAS अधिकारी के घर ED का छापा, कारोबारियों- राजनेताओं के ठिकानों पर भी दबिश

CG ED RAID : मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में शुक्रवार को कई कारोबारियों, अफसरों और राजनीति से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है।  ईडी की टीम ने आज 13 जनवरी शुक्रवार तड़के सुबह एक आईएएस पी. अंबलगन सहित कुछ कारोबारियों के घर दबिश दी है। सीआरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों की टीम आईएएस के निवास पर मौजूद है।

बताया जा रहा कि ईडी की 20 टीम अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है।वर्तमान में अंबलगन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में सचिव हैं, इससे पूर्व वे खनिज विभाग में सचिव रह चुके हैं। IAS पी. अंबलग्न के अलावा स्वतंत्र जैन , विपुल पटेल ट्रांसपोर्टर के रायपुर और बिलासपुर में भी ईडी ने दबिश दी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, कारोबारी स्वतंत्र जैन, विपुल पटेल के यहां भी ईडी की कार्रवाई चल रही है।

होटलों में रूकी हुई थी टीम, सुबह मारा छापा

ईडी की टीम ने अशोका टावर ऐश्वर्या किंग्डम शंकर नगर के कुछ बंगलों में साथ ही शहर के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।  बताया जा रहा है कि ईडी की 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में ही होटलों में रुकी हुई थी, और सुबह से ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहला मौका नहीं है जब किसी आईएएस के घर छापा पड़ा हो।इससे पहले आईएएस समीर विश्नोई सहित कोयला कारोबारियों के यहां छापे पड़े थे, इस मामले में अभी आईएएस अधिकारी सहित कारोबारी जेल में है। बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार ईडी की कार्रवाई को कई बार सवाल उठाती रही है। राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र की ओर से सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews