सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी! बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

मंगलवार को बीजापुर (Bijapur) जिले में तारलागुड़ क्षेत्र के अन्नाराम जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान 6 नक्सलियों को ढेर कर​ दिया है। वहीं एक घायल माओवादी को जिंदा पकड़ा है। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
CG Bijapur Naxal News

CG Bijapur Naxal News

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। मंगलवार को बीजापुर (Bijapur) जिले में तारलागुड़ क्षेत्र के अन्नाराम जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान 6 नक्सलियों को ढेर कर​ दिया है। वहीं एक घायल माओवादी को जिंदा पकड़ा है। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।

बता दें कि पकड़े गए घायल नक्सली को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ ही उससे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में एक हाई-प्रोफाइल कमांडर भी शामिल है। फायरिंग अभी भी पूरी तरह थमी नहीं है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही बीजापुर मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के बढ़ते मनोबल का प्रतीक- IG

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है, जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमट गया है। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के बढ़ते मनोबल का प्रतीक है। IG ने यह भी बताया कि DRG, STF, बस्तर फाइटर्स, CRPF और CAF की अतिरिक्त टीमें क्षेत्र में भेजी गई हैं, ताकि भागे हुए नक्सलियों की घेराबंदी की जा सके।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews