CG News: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हुआ ब्लास्ट, पढ़ें पूरी खबर

CG News: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हुआ ब्लास्ट, पढ़ें पूरी खबर

Electric Two Wheeler Blast in Bhilai : छत्तीसगढ़ (CG) के भिलाई से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इको फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक विकल चार्जिंग के दौरान धमाके के बाद आग लग गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि आग इतनी भयंकर थी कि बगल में खड़ी गांडी भी इसकी चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजन घर से बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 112 में भी फोन किया लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पाया जा चुका था।

एकता चौक का मामला

दरअसल, मामला हाउसिंग बोर्ड स्थित कैलाश नगर के एकता चौक के पास का है। जब वाहन मालिक विश्वनाथ जायसवाल के भाई ने ड्यूटी जाने से पहले सुबह 4 बजे अपने टू व्हीलर को चार्ज में लगाया लेकिन कुछ ही मिनट बाद एक धमाका हुआ और फिर उनकी गाड़ी में आग लग गई। वहीं, मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक विकल के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है क्योंकि इसके कई लाभ होते हैं लेकिन कई बार ये लोगों के लिए जान का खतरा बनता हुआ नजर आ रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews