CG News : बच्चों के लिए अच्छी खबर, दशहरे, दीपावली, सर्दियों, गर्मियों में कुल 64 दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

school holiday

CG News : स्कूली बच्चों के लिए ये अच्छी खबर हैं, राज्य सरकार ने उनके लिए दशहरे, दीपावली के अलावा शीतकालीन अवकाश और ग्रीष्मकालीन अवकाशों की घोषणा कर दी है, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा घोषित छुट्टियाँ कुल 64 दिन की हैं , यानि इन 64 दिनों में स्कूल नहीं खुलेंगे।

DPI के प्रस्ताव पर स्कुल शिक्षा विभाग की मुहर 

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए दशहरा, दीपावली की छुट्टियों की घोषणा कर दी है आइल अलावा शसन में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) की तरफ से भेजे गए स्कूल छुट्टी के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा विभाग ने मुहर लगा दी है।

कुल 64 दिन बंद रहेंगे स्कूल 

छुट्टी के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक शिक्षण इस दौरान कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे यानि स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसमें छह दिन दशहरा, छह दिन दीपावली, छह दिन शीतकालीन अवकाश और 45 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews