CG News: विहिप ने किया छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, बसों पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

CG News

CG News Hindi: छत्तीसगढ़ में इन दिनों गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। बेमेतरा में हुई हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद की ओर से छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया गया है और तमाम विहिप नेता और भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने भाटागांव बस स्टैंड से बसों का संचालन रोक दिया है और पत्थरबाजी होने की जानकारी सामने आई है। पत्थर फेंके जाने के दौरान एक बस का शीशा टूट गया। हालांकि, किसी को भी कोई चोट नहीं लगी।

CG बंद में ऐसे हालात

राज्य में देखी जा रही हालातों के मद्देनजर कई स्कूलों में छुट्टी कर बच्चों और स्टाफ को घर भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। प्रदर्शनकारी सुबह 5 बजे से सड़कों पर उतर चुके हैं और इस मामले में साहू समाज भी उनका समर्थन कर रहा है क्योंकि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक की मौत हुई थी वह साहू समाज से था।

बंद पर कांग्रेस का रिएक्शन

विहिप और बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जो छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया गया है। उस बारे में कांग्रेस का कहना है कि व्यापारियों से लूटपाट कर उनके सामानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वह भी हिंदू हैं आखिर यह सब क्या करना चाहते हैं। कांग्रेस का यह भी कहना है कि इस तरह की घटना पर राजनीति कर बीजेपी निम्न स्तर की हरकत कर रही है। इसके पहले भी उन्होंने यह सब किया है जिसका छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें जवाब दिया था और आगे भी देगी।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रायपुर पुलिस की ओर से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों के साथ इस बंद को लेकर बैठक कर चर्चा की गई है। पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और कुछ स्थानों पर जवानों को तैनात भी किया गया है।

नागरिकों की सुविधा को देखते हुए जिला कंट्रोल रूम का नंबर 9479191099 जारी किया गया है। किसी भी तरह की समस्या होने पर इस नंबर पर संपर्क कर स्थानीय थाना प्रभारी या फिर जिला कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस लोगों से लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews