CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, 15 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

IMD weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शुक्रवार 12 अगस्त को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग समेत एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए मौसम विभाग ने आज एक साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी तथा अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े.. हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार को दिए ये आदेश, 8 हफ्तों में मिलेगा लाभ, जानें पूरा मामला

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, मानसून द्रोणिका सौराष्ट्र, अहमदाबाद, रायसेन, सीधी, रांची, पुरुलिया, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। आज प्रदेश में 12 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है।13 अगस्त से 15 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।इसके बाद फिर 19 अगस्त से तेज वर्षा की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त सुबह 8.30 बजे तक 762.4 मिमी बारिश हो चुकी है । एक जून से 11 अगस्त तक बरसात का सामान्य औसत केवल 709.5 मिलीमीटर ही है। अब तक सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है। प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से अधिक बरसात हुई है। 10 जिलों में बरसात सामान्य है।पिछले 24 घंटे में महासमुंद 19 सेमी, माना-रायपुर 17 सेमी, राजनांदगांव-आरंग 15 सेमी, बलौदाबाजर 11 सेमी, शिवरीनारायण-सिमगा 13 सेमी, बिलाह-पलारी-लभांडी-गुंडरदेही 11 सेमी वर्षा हुई।

यह भी पढ़े.. लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर! जल्द मिलेगी ये खास सुविधा, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 743.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 11 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1774.4 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 279.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 380.1 मिमी, बलरामपुर में 318.7 मिमी, जशपुर में 381.9 मिमी, कोरिया में 396.7 मिमी, रायपुर में 573.0 मिमी, बलौदाबाजार में 721.1 मिमी, गरियाबंद में 842.6 मिमी, महासमुंद में 726.6 मिमी, धमतरी में 912.8 मिमी, बिलासपुर में 778.3 मिमी, मुंगेली में 786.6 मिमी, रायगढ़ में 644.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 821.7 मिमी, कोरबा में 525.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 627.4 मिमी, दुर्ग में 717.3 मिमी, कबीरधाम में 711.3 मिमी, राजनांदगांव में 799.8 मिमी, बालोद में 898.4 मिमी, बेमेतरा में 502.3 मिमी, बस्तर में 1089.1 मिमी, कोण्डागांव में 855.0 मिमी, कांकेर में 970.5 मिमी, नारायणपुर में 860.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1125.4 मिमी और सुकमा में 782.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews