CG Weather : 14 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। नए सिस्टम के बनने से अगले हफ्ते बारिश के आसार बन रहे है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो हवा की दिशा बदलने और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं मिलने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा और 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना है।

16 से 18 मार्च के बीच छाएंगे बादल, बारिश के आसार

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के मुताबिक , रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, ऐसे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वही दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है।वही बिलासपुर में 16 से 18 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी की संभावनाहै। शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ।

14 मार्च से बदलेगा मौसम

छग मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Meteorological Department) के मुताबिक, एक द्रोणिका उत्तर छग से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 kms. ऊंचाई तक विस्तारित है । इसके कारण दक्षिण छग में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है । प्रदेश में आज 12 मार्च को, हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है । इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है । 14 मार्च या उसके के बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की सम्भावना है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews