CG Weather:नदी-नाले उफान पर, 15 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल

chhattisgah weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ में 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते नदी नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे है, सुकमा में एनएच-30 जलमग्‍न होने से आंध्रप्रदेश से संपर्क टूट गया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 12 जुलाई मंगलवार को बिलासपुर समेत दो दर्जन जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वही आने वाले दिनों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज गर्जना व वज्रपात की संभावना है।

यह भी पढ़े.. लाखों कर्मचारियों को अगले महीने मिलेगी बड़ी सौगात! सैलरी में होगी 50000 तक वृद्धि, जानें ताजा अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी ओडिशा के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, बलांगीर, निम्न दाब का केंद्र होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 15 जुलाई तक प्रदेश में भारी से अति बारिश का दौर जारी रहने वाला है और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, प्रदेश में आज 12 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। बिलासपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, रायपुर समेत प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी के लिए अलर्ट जारी किया गया है, इसका प्रदेश दक्षिण क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाई देगा। बिलासपुर में भी अभी 15 जुलाई तक तेज बारिश के आसार है। इसके लिए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इधर बस्तर संभाग का बीजापुर जिला बाढ़ की चपेट में आ चुका है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 33 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बिजली गिरने की भी चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर में रेड, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, राजनांदगांव व कांकेर के लिए येलो और सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडगांव, बस्तर और महासमुंद जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, नारायणपुर में अति भारी वर्षा की संभावना तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इधर प्रशासन ने भी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया है और लोगों को योजना बनाकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। वही नदी और नाले के किनारे बसे परिवारों और बस्तियों को भी कलेक्टरों द्वारा अलर्ट किया गया है।

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 308.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 12 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 714.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 120.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 140.9 मिमी, सूरजपुर में 189.3 मिमी, जशपुर में 138.2 मिमी, कोरिया में 210.5 मिमी, रायपुर में 193.3 मिमी, बलौदाबाजार में 292.2 मिमी, गरियाबंद में 331.9 मिमी, महासमुंद में 289.7 मिमी, धमतरी में 316.9 मिमी, बिलासपुर में 332.0 मिमी, मुंगेली में 374.3 मिमी, रायगढ़ में 262.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 395.6 मिमी, कोरबा में 237.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 378.9 मिमी, दुर्ग में 284.9 मिमी, कबीरधाम में 273.0 मिमी, राजनांदगांव में 330.8 मिमी, बालोद में 376.9 मिमी, बेमेतरा में 230.2 मिमी, बस्तर में 429.5 मिमी, कोण्डागांव में 373.2 मिमी, कांकेर में 418.7 मिमी, नारायणपुर में 348.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 335.2 मिमी और सुकमा में 323.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews