CG Weather :कई सिस्टम सक्रिय, 20 जिलों में बारिश के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा-आंधी, बिजली गिरने-चमकने की भी चेतावनी

cg weather

CG Weather Alert Today : एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। अप्रैल की तरह मई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। पिछले 24 घंटे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली। आज पूरे प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही रायपुर सहित प्रदेश में दो मई तक इसी तरह वर्षा होने की संभावना है।

एक साथ कई सिस्टम एक्टिव

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है। एक तरफ अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेश बना हुआ , जिससे दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन है। वही दूसरी तरफ एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है, जिसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर चल पड़ा है। मई के पहले सप्ताह तक मौसम में यूहीं उतार चढ़ाव रहने का अनुमान है। प्रदेश में 2 मई तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वही तीन मई के बाद मौसम में बदलाव दिखेगा और धूप, बादल और बारिश के आसार बने रहेंगे । 4-5 मई को भी कई जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबादी के आसार रहेंगे।

इन जिलों में आरेंज-येलो अलर्ट जारी

छग मौसम विभाग ने आज रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर एवं इनसे लगे आसपास के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है, वही बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा सहित इनके आसपास लगे हुए जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर इनसे लगे अन्य जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां अंधड़ के अलावा ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews