CG Weather: चक्रीय चक्रवाती घेरा सक्रिय, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है, हालांकि तेज बारिश के आसार कम है।छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज सोमवार 29 अगस्त को मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रायपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है। 31 अगस्त तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े.. MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, PSC ने 96 पदों पर निकली भर्ती, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी झारखण्ड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास और एक उत्तर-दक्षिण द्रोणीका पूर्वी विदर्भ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई विस्तारित है।इसका असर बुधवार तक देखने को मिल सकता है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, आज 29 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछार की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के 1-2 हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश 92 फीसदी हो चुकी है।आगामी 34 दिनों में कहीं कहीं सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून 11 अक्टूबर तक ही रहेगा। वही अंतिम चरण में 22 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. सितंबर में MP से चलेगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 6 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, देखें शेड्यूल

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, बादल छा रहे, लेकिन यह तब तक नहीं बरसेंगे, जब तक मजबूत सिस्टम नहीं बन जाता। 29 से 31 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, लेकिन गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है क्योंकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है। प्रदेश भर में अभी तक 1009.9 मिमी वर्षा हो चुकी है और इसमें सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में हुई है।वहीं 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा, 6 जिलों में सामान्य व 5 जिलों में कम पानी गिरा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews