छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: नए सिस्टम का दिखेगा असर, आज 22 जिलों में मेघगर्जन-बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज रफ्तार से हवा

छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
mp Weather

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी तथा इससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट पर बने निम्न दबाव से असर से अगले दो दिन अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। इसका ज्यादा असर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर बना हुआ है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान ‘अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव के क्षेत्र’ में बदलने और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तरी ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने की बहुत संभावना है। समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर हवा का चक्रवाती परिचरण स्थित है। इसके असर से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश तथा गरज चमक के साथ वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

गुरुवार को जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बीजापुर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, जशपुर, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली,40 से 60 KMPH प्रति घंटा की रप्तार से आंधी और बारिश।

1 जून से 10 जुलाई तक कहां कितनी हुई बारिश

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 1 जून से 10 जुलाई 2026 तक औसत रूप से कुल 256.0 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत बारिश (287.4 मिमी) का 89.1% है। राजधानी रायपुर में 118.3% (296.9 मिमी) हुई है।

सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां अब तक 465.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इसकी औसत बारिश (233.9 मिमी) का 198.9 % है। इसके अलावा बलरामपुर (132.2%), सक्ती (123.1%), दंतेवाड़ा (119.9%), और रायपुर (118.3%) में भी सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है।

सामान्य से कम बारिश वाले जिले: दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून की बेरुखी साफ नजर आ रही है। सुकमा जिले में अब तक के औसत (429.6 मिमी) के मुकाबले महज 220.6 मिमी (51.4%) ही पानी गिरा है।मोहला-मानपुर-अं.चौकी में अब तक केवल 54.7% बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews